अपनी दमदार परफॉर्मेंस और अग्रेसिव लुक्स के लिए जानी जाने वाली यह बाइक अब 2025 में कुछ नए और महत्वपूर्ण अपडेट्स के साथ लौट आई है।
2025 Pulsar NS400Z का जो सबसे बड़ा अपडेट है, वो हैं इसके नए टायर्स। पहले इस बाइक में MRF के टायर्स मिलते थे, लेकिन अब कंपनी ने इसे Apollo Alpha H1 रेडियल टायर्स से लैस कर दिया है। यह Apollo के टॉप-स्पेक टायर्स में से एक हैं, जो बेहतर ग्रिप और ट्रैक्शन के लिए जाने जाते हैं।
2025 NS400Z के ब्रेकिंग सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है। कंपनी ने पहले मिलने वाले ऑर्गेनिक ब्रेक पैड्स को अब सिंटर्ड ब्रेक पैड्स से बदल दिया है। सिंटर्ड ब्रेक पैड्स ऑर्गेनिक पैड्स की तुलना में ज़्यादा तापमान पर भी बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं
New Pulsar NS400Z 2025- हालांकि इस अपडेट में मुख्य फोकस टायर्स और ब्रेक्स पर रहा है, लेकिन 2025 NS400Z का डिज़ाइन और बाकी फीचर्स पहले जैसे ही हैं।