TVS Jupiter 110cc 2025- क्या आप भी अपनी रोज़मर्रा की भागदौड़ के लिए एक भरोसेमंद और स्टाइलिश स्कूटर ढूंढ रहे हैं? तो ठहरिए! TVS Jupiter 110cc का 2025 मॉडल मार्केट में आ चुका है और ये पहले से कहीं ज़्यादा शानदार लग रहा है। एक समय था जब स्कूटर सिर्फ सुविधा के लिए जाने जाते थे, लेकिन अब इनमें परफॉरमेंस, स्टाइल और टेक्नोलॉजी का ज़बरदस्त तालमेल देखने को मिलता है।
TVS Jupiter 110cc 2025 Engine and performance

2025 TVS Jupiter 110cc में मिलता है 113.3cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फोर-स्ट्रोक इंजन, जो फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। ये इंजन 6500 rpm पर 8.02 PS की पावर और 5500 rpm पर 9.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। CVT ट्रांसमिशन के साथ, पावर डिलीवरी बेहद स्मूथ है। माइलेज की बात करें तो, TVS का दावा है कि ये 48 kmpl तक का माइलेज देता है, और अगर आप इसे आइडियल कंडीशंस में चलाएं तो 52.8 kmpl तक भी जा सकता है।
TVS Jupiter 110cc 2025 Design
नए मॉडल का डिज़ाइन काफी फ्रेश और मॉडर्न है। शार्प बॉडी पैनल्स इसे एक कंटेंपरेरी लुक देते हैं। इसकी लंबाई 1848 mm, चौड़ाई 665 mm और ऊंचाई 1258 mm है, जबकि व्हीलबेस 1275 mm है। भारतीय सड़कों के लिए इसका 163 mm का ग्राउंड क्लियरेंस भी काफी अच्छा है, जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी अच्छी स्टेबिलिटी और कम्फर्ट देता है। 106 kg का कर्ब वेट इसे हल्का बनाता है, जिससे ट्रैफिक में इसे हैंडल करना आसान हो जाता है।
TVS Jupiter 110cc 2025 Features & Tech
2025 Jupiter में फीचर्स की लंबी लिस्ट है, जो राइडर की सहूलियत और सेफ्टी को बढ़ाती है। इसमें एक फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है जो स्पीड, टैकोमीटर, ओडोमीटर, फ्यूल गेज, एवरेज फ्यूल इकोनॉमी, डिस्टेंस टू एम्प्टी जैसी कई जानकारियाँ डिस्प्ले करता है..
टॉप-मॉडल SmartXonnect वेरिएंट में तो कमाल की टेक्नोलॉजी है:
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
- वॉयस असिस्ट
- टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
- हैज़र्ड लैंप फंक्शनैलिटी
इसमें TVS की iGo असिस्ट स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी है, जो इंजन को एक्स्ट्रा बूस्ट देती है, जिससे एक्सेलरेशन और ओवरऑल परफॉरमेंस बेहतर होती है। सेफ्टी के लिए क्रैश और फॉल अलर्ट्स, इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग, इंजन इम्मोबिलाइज़र और पार्किंग ब्रेक्स जैसे फीचर्स भी हैं….
ALSO READ
दिखेगा तो सबका ‘शिकार’ होगा! 2025 TVS Ntorq 125 Race – स्मार्ट, स्टाइलिश और सनसनीखेज!
TVS Jupiter 110cc 2025 Riding & Comfort
TVS Jupiter 110cc को राइडर कम्फर्ट को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसमें 33-लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें दो हाफ-फेस हेलमेट आसानी से आ सकते हैं। सस्पेंशन सेटअप में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्विन-ट्यूब इमल्शन शॉक एब्जॉर्बर है, जिसमें तीन-स्टेप एडजस्टमेंट है, जिससे उबड़-खाबड़ सड़कों पर भी राइड स्मूथ रहती है।
TVS Jupiter 110cc 2025 Price & Varient
2025 TVS Jupiter की कीमत ₹77,291 से ₹90,441 (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है, जो वेरिएंट के हिसाब से बदलती है। ये चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है, ताकि हर बजट और पसंद के हिसाब से स्कूटर मिल सके। टॉप-एंड SmartXonnect वेरिएंट, अपनी एडवांस कनेक्टिविटी और सेफ्टी फीचर्स के साथ, थोड़ी ज़्यादा कीमत पर आता है…
TVS Jupiter 110cc 2025 Conclsion
2025 TVS Jupiter 110cc अपने पुराने मॉडल्स की विरासत को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाती है। इसमें पावर, एफिशिएंसी, कम्फर्ट और एडवांस फीचर्स का एक बेहतरीन संतुलन है। इसका रिफाइंड इंजन, स्मार्ट हाइब्रिड असिस्ट और कंप्रिहेंसिव डिजिटल कंसोल इसे रोज़ाना commuters के लिए एक प्रैक्टिकल चॉइस बनाता है।
Volkswagen Virtus GT Line 2025: Performance, Style aur Tech Ka Ultiate Combo!