Age Care Labs Raises ₹85 Crore: Emoha और Epoch की पैरेंट कंपनी का Elder Care सेक्टर में गेम चेंजर प्लान

On: August 11, 2026 12:10 PM
Follow Us:
Age Care Labs

भारत में बुजुर्गों की आबादी के साथ Elder Care की चिंता भी बढ़ती जा रही है। पर अब एल्डर केयर एक परिवार की जिम्मेदारी नहीं रह गई बल्कि एक प्रकार का बिजनेस और स्टार्टअप अपॉर्चुनिटी भी बन गया है।  इसी आइडिया को लेकर Age Care Labs ने हाल ही में 85 करोड़ की फंडिंग जुटा ली है। Age Care Labs के Emoha और Epoch जैसे एल्डर केयर प्रोजेक्ट्स देश के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट बने हुए हैं।

 इस इंस्पिरेशनल प्रोजेक्ट में Shrem Group, Zerodha backed Ranmatter, Pegasus Finvest और कई बड़ी कंपनियों ने इन्वेस्टमेंट की है। इस कंपनी का टारगेट था 250 करोड़ जुटाना जिसमें से 85 करोड़ की फंडिंग मिल चुकी है। आने वाले समय में बाकी फंड भी जुटा लिए जाएंगे। इस फंड से एज केयर लैब्स देश भर में बुजुर्गों की देखभाल से जुड़े विशेष नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने वाली है जिसमें होम केयर से लेकर असिस्टेंट लिविंग और प्रीमियम इंडिपेंडेंट सीनियर लिविंग जैसे इकोसिस्टम तैयार किये जायेंगे।

आखिर क्या है Age Care Labs के Emoha और Epoch प्रोजेक्ट ? 

 Age Care Labs की सबसे बड़ी ताकत है उसकी 2 योजनाएं Emoha और Emoch 

Emoha: यह प्रोजेक्ट बुजुर्गों की होम बेस्ड केयर पर काम करता है  इस प्रोजेक्ट में घर पर रह रहे सीनियर सिटीजंस की देखभाल का पूरा ध्यान रखा जाता है जैसे उन्हें Geriatric Care, Emergency Assistance, Health Monitoring, Hospital Accompaniment और Social Engagement जैसी सेवाएं दी जाती हैं। मतलब बुजुर्ग अपने घर में स्वतंत्र रूप से रह सकते हैं। लेकिन उन्हें उनके बच्चों की गैर मौजूदगी में हर प्रकार की सहायता दी जाएंगी।

Epoch:  Epoch एल्डर केयर एक स्पेशलाइज्ड केयर इकोसिस्टम जनरेट करता है। इसमें Assisted living, Dementia care, Palliatives Care, Rehabilitation recovery, long term care  जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं। यह सर्विस अलग-अलग उम्र और जरूरत के हिसाब से उपलब्ध कराई जा रही है। 

Age Care Labs का अगला विजन Shremoha क्या है?

एज केयर लैब्स ने हाल ही में 250 करोड़ में से 85 करोड़ की फंडिंग जुटा ली है और बाकी के  फंड के लिए प्लान भी बना लिया है। इस फंडिंग का मुख्य कारण था एज केयर लैब्स का सबसे इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट्स Shremoha.

 Shrem Group और एज केयर ग्रुप का पार्टनरशिप प्रोजेक्ट, जो प्रीमियम सीनियर इंडिपेंडेंस लिविंग प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा। यह योजना ऐसे सीनियर सिटीजंस के लिए बनाई गई है जो स्वतंत्र जिंदगी जीना चाहते हैं, जो फाइनेंशली काफी समृद्ध है और लाइफस्टाइल, वैलनेस, सोशल कनेक्शन, हेल्थ केयर, इंडिपेंडेंस इसमें किसी प्रकार का कोई कंप्रोमाइज नहीं करना चाहते। Shremoha में रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपर्टीज का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

85 करोड़ की फंडिंग का इस्तेमाल अब कैसे होगा?

 Age Care Labs में 85 करोड़ के फंड का इस्तेमाल कई योजनाओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा जैसे कि

  •  होम बेस्ड एल्डर केयर सर्विस का विस्तार होगा।
  •  टेक्नोलॉजी और रिमोट हेल्थ मॉनिटरिंग को मजबूत किया जाएगा।
  •  हेल्थ केयर कैपेबिलिटी को बढ़ाया जाएगा।
  • स्पेशलाइज्ड एल्डर केयर सर्विस का विस्तार होगा।
  •  इन सर्विसेस का एक्सपेंशन Tier 1  और Tier 2 शेहरों में किया जाएगा।
  •  हर शहर में सीनियर लिविंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा ताकि बुजुर्गों को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो।
  •  वही आने वाले समय में प्रीमियम सीनियर इंडिपेंडेंट लिविंग मॉडल का विस्तार होगा।

भारत में Age Care Labs कैसे कम कर रहे हैं ?

भारत की जनसंख्या को ध्यान से देखा जाए तो आज 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग करीबन 140 मिलियन बताई जा रहे हैं। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में बुजुर्गों का ध्यान रखने के लिए सही फैसेलिटीज और सही प्लानिंग होना जरूरी है। बदलते समय में फैमिली स्ट्रक्चर और वर्क प्रेशर के वजह से बच्चे अपने माता-पिता से दूर दूसरे शहरों में या विदेश में रह रहे हैं।

ऐसे में बुजुर्गों को सही समय पर सही केयर नहीं मिल पाती। इसीलिए इस काम को स्टार्टअप में बदलने का विजन ही है एज केयर लैब का यह नया स्टार्टअप, जहां बुजुर्गों को विशेष देखभाल दी जाती है। यह स्टार्टअप एक प्रकार का नया अपॉर्चुनिटी बेस बना रहा है जो जरूरतमंद लोगों को सुविधा भी देता है और इस मॉडल में काम करने वालों को रोजगार।

स्टार्टअप से जुड़ने जा रहे हैं नए लोग 

  • Age Care Labs के वर्तमान आंकड़ों की माने तो इन्होंने करीब 3 लाख सीनियर्स को अलग-अलग करीबन 40 tier 1 और tier 2 शहरों में सुविधा प्रदान कर रही है।
  •  इसके अलावा इनके गुड़गांव और पुणे जैसे शहरों में असिस्टेंट लीविंग होम प्रोजेक्ट के 200 से ज्यादा रूम उपलब्ध हैं।
  •  हाल ही में कंपनी ने एक बहुत बड़ी फंडिंग हासिल की है जिसके चलते नई टेक्नोलॉजी अपनाई जाएगी, नई सुविधा जोड़ी जाएगी और ज्यादा से ज्यादा शहरों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  •  आने वाले समय में इसका ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा।
  • इस प्रोजेक्ट का जितना ज्यादा फायदा लोगों को मिलेगा वहीं इस कंपनी का बिजनेस स्केल भी ऊपर उठेगा ।
  • कंपनी से जुड़े अन्य कर्मचारियों की इनकम में वृद्धि होगी और शायद नए रोजगार के दरवाजे भी खुलेंगे।

क्या Age Care Labs सीनियर लिविंग मार्केट को बदल सकता है ?

एज केयर लैब्स ने हाल ही में 85 करोड़ की फंडिंग जुटाई है। इस कंपनी ने साबित कर दिया है कि सीनियर सिटीजन लिविंग मार्केट भी एक बहुत बड़ी अपॉर्चुनिटी बन सकता है। सही तरीके से यदि एल्डर केयर सुविधा उपलब्ध कराई जाए तो इन्वेस्टर भी इन्वेस्ट करने से पीछे नहीं हटते।

यही वजह है कि बड़े-बड़े इन्वेस्टर ने आज एज केयर लैब्स के नए प्रोजेक्ट में इन्वेस्टमेंट किया है। आने वाले समय में इसी इन्वेस्टमेंट के दम पर एज़ केयर लैब्स सीनियर सिटीजंस के लिए नए हेल्थ केयर, इंडिपेंडेंट केयर गिविंग, सोशल लाइफ सेफ्टी और लाइफस्टाइल में कुछ विस्तार करेगी।

कुल मिलाकर भारत में भले ही एल्डर केयर का बाजार शुरुआती दौर में है, लेकिन सीनियर सिटीजन की बढ़ती पापुलेशन और बदलते फैमिली डायनामिक्स की वजह से आने वाले समय में यह एक बहुत बड़ा स्टार्टअप सेक्टर बन सकता है। Age Care Labs इस बदलाव की पायनियर साबित हो सकती है

BatX Energies: बैटरी कचरे को Cleantech Business में बदलने वाला भारतीय स्टार्टअप, EV Revolution को मिल रही है नई दिशा!!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment