BatX Energies: बैटरी कचरे को Cleantech Business में बदलने वाला भारतीय स्टार्टअप, EV Revolution को मिल रही है नई दिशा!!

On: August 10, 2026 11:19 PM
Follow Us:
BatX Energies Startup

भारत में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल EV का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ ही पुरानी लिथियम आयन (Lithium Ion) बैटरी के कचरे को सुरक्षित रूप से रीसायकल करने की चुनौती भी सामने आ रही है। यदि इन बैटरियों को सही तरह से रीसायकल नहीं किया गया तो यह पर्यावरण और मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा भी बन सकती है। इसी समस्या का निदान लेकर आई है बैठक BatX Energies Startup यह कंपनी बैटरी वेस्ट को एक बहुत बड़े क्लीन टेक बिजनेस में बदल रही है।

उत्तर भारत के गुरुग्राम में स्थित यह स्टार्टअप केवल पुरानी बैटरी को रिसाइकल ही नहीं करते, बल्कि उसमें मौजूद Lithium, Cobalt, Nickel, और  Manganese जैसे मिनरल्स को निकाल कर इसे बैटरी निर्माण में फिर से उपयोग में लाते हैं। इस स्ट्रेटजी से केवल इस कंपनी को ही नहीं बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है। वहीं पिछले कुछ समय से BatX Energies Startup लगातार चर्चा में बना हुआ है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह स्टार्टअप क्या है इनकी स्ट्रेटजी क्या है? 

BatX Energies Startup आखिर है क्या ?

BatX Energies Startup की शुरुआत 2020 में हुई थी। इस कंपनी के संस्थापक उत्कर्ष सिंह और विक्रांत सिंह हैं। कंपनी का उद्देश्य शुरुआत से ही लिथियम आयन बैटरी रीसाइकलिंग रहा है। इसके लिए इन्होंने भारत में बनाई गई तकनीक विकसित की है। इसमे बैटरी में मौजूद क्रिटिकल मिनरल्स की रिकवरी की जाती है । साथ ही इनका फिर से उपयोग किया जाता है। जब दुनिया भर में EV बैटरी की रीसाइकलिंग का बाजार तेजी पर था तब भारत में यह स्टार्टअप शुरू हुआ जिसे लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

BatX Energies Startup स्टार्टअप कैसे करता है बैटरी रीसाइकलिंग

  •  BatX Energies Startup में एंड ऑफ़ लाइफ Lithium Ion बैटरीज को एक विशेष प्रक्रिया होकर गुजरना पड़ता है। 
  • इसमें सबसे पहले पुरानी बैटरियों का सुरक्षित कलेक्शन किया जाता है।
  •  इसके बाद बैटरी डिस्मेंटलिंग की जाती है जिसमें बैटरी के अलग-अलग पार्ट्स और मिनरल्स अलग किये जाते हैं।
  • अब Black Mass तैयार किया जाता है।
  •  Hydrometallurgical तकनीक से लिथियम, निकेल, कोबाल्ट, मैंगनीज इत्यादि केमिकल निकाले जाते हैं।
  •  इन मिनरल्स को फिर से बैटरी ग्रेड मैटेरियल्स में बदला जाता है।
  • BatX Energies Startup पुरानी बैटरी में से मिनिरलस की रिकवरी 97% से 99% तक करती है और फिर नई बैटरी में इनका इस्तेमल किया जाता है।

BatX Energies Startup क्यों अलग है?

  • BatX Energies Startup बैटरी बेस्ड को वैल्युएबल रिसोर्स में बदल रहा है।
  •  रीसायकल हुई बैटरी से निकले मिनरल्स को नई बैटरी में इस्तेमाल किया जा रहा है।
  •  इससे मिनरल्स माइनिंग की आवश्यकता कम हो रही है और नेचुरल रिसोर्स बचाए जा रहे हैं।
  •  यह स्टार्टअप क्रिटिकल मिनरल्स की बाहरी निर्भरता को कम कर रहे हैं जिससे भारत की इकोनॉमी बेहतर हो सकती है और सप्लाई चेन मजबूत बन सकती है।
  •  यह स्टार्टअप  Use-Recycle- Reuse स्ट्रेटजी पर काम कर रहा है जिसमें पुरानी बैटरियां लैंडफिल में जाने की बजाय फिर से उत्पादन का हिस्सा बन रही है।

BatX Energies Startup की स्ट्रैटेजी क्या है?

BatX Energies Startup की स्ट्रैटेजी काफी सीधी और सरल है। आजकल इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है ऐसे में बैटरी रीसायकल इंडस्ट्री की मांग भी आने वाले समय में बढ़ने वाली है। इस कंपनी ने तकनीक और रीसाइकलिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए कई इन्वेस्टर्स से फंडिंग हासिल की है। साथ ही इस कंपनी को भारत सरकार के टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड से तकनीकी विकास और बिजनेस मॉडल बनाने में सरकार का समर्थन मिला है। कंपनी ने सर्कुलर इकोनामी और क्लाइमेट इनोवेशन के क्षेत्र में भी अपनी ग्लोबल पहचान बनाई है।

यह कंपनी भारत के लिए क्यों जरूरी है ?

  • BatX Energies Startup EV सुपर पावर बनने में भारत की पूरी मदद करेगा, क्योंकि भारत को यदि EV क्षेत्र में विकास करना है तो केवल बैटरी बनाना काफी नहीं, बल्कि बैटरी का रीसायकल करना भी बहुत जरूरी है।
  •  ऐसे में यह स्टार्टअप बैटरी वेस्ट को कम करेगा, मीनिंग की निर्भरता को घटाएगा।
  •  इससे कार्बन एमिशन भी कम हो जाएगा, क्रिटिकल मिनरल्स की बाहरी निर्भरता खत्म हो जाएगी।
  •  उल्टा पुरानी बैटरी में मौजूद क्रिटिकल मिनरल्स का पुनः उपयोग किया जाएगा और यह कंपनी क्लीन एनर्जी इकोसिस्टम को मजबूत बनाएगी।

BatX Energies Startup केवल एक बैटरी रीसायकल कंपनी नहीं है, बल्कि यह क्लीन एनर्जी और सर्कुलर इकोनामी का जीता जागता सबूत है। Battery Waste Management Rules, EV Adoption को भारत भी लगातार बढ़ावा दे रहा है। ऐसे में BatX Energies Startup आने वाले समय में Cleantech Sector की सबसे बड़ी कंपनी बन सकते हैं। यह स्टार्टअप बैटरी कचरे को अब एक वैल्युएबल रिसोर्स में बदल रहा है। इससे पर्यवरण की रक्षा तो हो ही रही है साथ ही क्रिटिकल मिनिरल सिक्योरिटी और EV इंडस्ट्री को मजबूती भी मिल रही है।

Bhavin Turakhia AI work Platform Neo  $3 करोड़ के दाम के साथ AI Work Revolution की नई शुरुआत!!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment