Cerebo Device Brain Injury Detection जो लक्षण से पहले ही ब्रेन से जुड़ी बीमारियों और समस्याओं का पता लगा सकता है। हालांकि सुनने में यह बात नामुमकिन लगती है, लेकिन मेडिकल टेक्नोलॉजी में इस प्रकार का इन्वेंशन हो चुका है। यह एक एडवांस ब्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम है, जो सही समय पर यह पता लगा सकता है कि आखिर ब्रेन के अंदर क्या चल रहा है? कहीं कोई चोट, कोई इंटरनल इंज्युरी तो नहीं? अंदर कोई असामान्य गतिविधि तो शुरू नहीं जो आगे चलकर बड़ी बीमारी में बदल सकती है।
आमतौर पर हमने देखा है कि सर पर लगी चोट में अक्सर कोई दर्द जब तक नहीं होता या बेहोशी जैसे लक्षण महसूस नहीं होते तब तक डॉक्टर CT Scan या MRI करने की सलाह नहीं देते। यही कई बार सबसे बड़ी गलती बन जाती है। देर से हुए डिटेक्शन की वजह से दिमाग पर लगी चोट कई बार गंभीर समस्या में बदल जाती है। सही समय पर डिटेक्शन ना होने की वजह से यह काफी बड़ी मुसीबत भी बन जाती है। Cerebo Device Brain Injury Detection इसी काम को आसान करने वाला है जो बिना MRI और CT स्कैन के ब्रेन इन्ज़्यूरी के बारे में पहले से ही बताता है।
Cerebo Device Brain Injury Detection कैसे काम करता है?

- Cerebo ब्रेन इंजरी डिटेक्शन डिवाइस असल में दिमाग के अंदर चलने वाली विभिन्न गतिविधियों और बायोलॉजिकल सिग्नल्स का विश्लेषण करता है।
- यह ब्रेन में होने वाले असामान्य बदलाव को पहचानने की कोशिश करता है जिसमें ब्रेन एक्टिविटी पर निगरानी रखी जाती है।
- न्यूरोलॉजिकल बदलावों का एनालिसिस किया जाता है।
- इस तकनीक की वजह से डॉक्टर जल्दी अलर्ट हो जाते हैं और ब्रेन में लगी गंभीर चोट के जोखिम का पहले ही पता चल जाता है।
Cerebo Device किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी होगा?
Cerebo Device Brain Injury Detection यदि सक्सेसफुल हो जाता है तो यह कई परिस्थितियों में महत्वपूर्ण साबित होगा जैसे की,
- एक्सीडेंट के बाद यदि मरीज को ब्रेन इंजरी हुई है परंतु इसके कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे तो समय पर ही इसका पता चल जाएगा।
- फुटबॉल ,बॉक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी जैसे खेलों में कई बार सिर पर चोट लग जाती है और इस दौरान शुरुआती लक्षण भी दिखाई नहीं देते परंतु सारे वह डिवाइस शुरुआती जोखिम को पहचानने में मदद करेगा।
- युद्ध क्षेत्र में और खदानों में जहां ब्रेन ट्रॉमा के चांसेस ज्यादा होते हैं वहां पर भी यह ब्रेन के अंदर होने वाली गतिविधियों का पता लगाएगा।
- कई बार बुजुर्गों में कई प्रकार की ब्रेन इन्ज़्यूरी देखी जाती है जिसके बारे में काफी देर से पता चलता है ऐसे में Cerebo डिवाइस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
ब्रेन इन्ज़्यूरी की जल्दी पहचान क्यों जरूरी है?
- ब्रेन इन्ज़्यूरी के मामले में कई बार शुरुआती लक्षण दिखाई नहीं देते, शुरुआती दौर में यदि किसी मरीज को चक्कर नहीं आए, उल्टियां नहीं हुई तो कोई डॉक्टर समझ नहीं पता कि यह ब्रेन से जुड़ी परेशानी है।
- ब्रेन इन्ज़्यूरी में यदि देर हो गई तो छोटी सी परेशानी ब्रेन ब्लीडिंग, स्ट्रोक, कोमा, याददाश्त भूलने की समस्या में बदल सकती है।
- ऐसे में सही समय पर सही डिटेक्शन मरीजों की जान बचा सकता है और उन्हें गंभीर परिस्थितियों में जाने से रोक सकता है।
- Cerebo Device Brain Injury Detection ऐसा ही काम करने वाला है जो समय रहते ही डॉक्टर को यह पता करने में मदद करेगा कि पेशेंट को ब्रेन से जुड़ी कोई तकलीफ तो नही।
Cerebo Device क्या CT स्कैन और MRI की जगह ले सकेगा?
Cerebo Device CT स्कैन या MRI की जगह लेगा या नहीं इसके बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं। लेकिन इतना स्पष्ट है कि यह शुरुआती स्क्रीनिंग के झंझट को कम करेगा और डॉक्टर को यह बताया कि ब्रेन से जुड़ा कोई बड़ा इशू ब्रेन में पनप रहा है या नहीं? हालांकि यदि मरीज में जोखिम दिखता है तो विस्तृत जांच के लिए CT स्कैन और MRI जरूरी हो जाती है।
Cerebo Device Brain Injury Detection आखिर क्या करेगा ?
- यह डिवाइस का यदि सफलतापूर्वक लॉन्च हो जाता है तो यह ब्रेन से जुड़ी इंजरी के समय पर डायग्नोसिस में मदद करेगा।
- इमरजेंसी विभागों में मरीज की तेजी से जांच होगी।
- ग्रामीण इलाकों में जहां MRI और CT मशीन उपलब्ध नहीं है वहां ब्रेन से जुड़े रोगों की जल्द से जल्द जांच पड़ताल हो पाएगी।
- ब्रेन इन्ज़्यूरी वाले मरीजों में बार-बार MRI और CT स्कैन करवाने का झंझट खत्म हो जाएगा बल्कि उनमें किफायती रूप से निगरानी रखी जा सकेगी।
- आमतौर पर MRI और CT स्कैन खर्चीले उपकरण होते हैं और इसमें जोखिम भी भरा होता है ऐसे में यदि Cerebo Device Brain Injury Detection सफलता प्राप्त करता है तो यह प्राथमिक परीक्षण में मदद करेगा।
क्या Cerebo Device Brain Injury Detection पूरी तरह से भरोसेमंद होगा?
हर नई मेडिकल तकनीक को क्लिनिकल ट्रायल, साइंटिफिक वैल्यूएशन और सरकारी मंजूरी की आवश्यकता होती है। ऐसे में वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध होने के बाद ही इस मशीन को स्वीकृति मिलेगी। हालांकि यह कोई फाइनल डायग्नोसिस का विकल्प नहीं होगा क्योंकि इससे बेहतर विकल्प MRI और CT स्कैन के माध्यम से उपलब्ध हैं। हालांकि यह एक डिसीजन सपोर्ट टूल के रूप में जरूर देखा जा रहा है।
कुल मिलाकर आज के इस दौर में आर्टीफिशियल इंटेललीजेंस, मेडिकल सेंसर और डाटा एनालिटिक्स का उपयोग कर Cerebo Device Brain Injury Detection तैयार किया जा रहा है। यह मेडिकल तकनीक में एक क्रांतिकारी पहल साबित होने वाला है। यदि यह डिवाइस क्लिनिकल परीक्षा में सफल हो जाता है तो आने वाले समय में आपातकालीन चिकित्सा में मरीजों की जान बचाने के लिए यह एक गेम चेंजर साबित होगा।














