Wheelocity Rural Commerce Startup : कैसे ई-कार्ट के जरिए गांवों तक पहुंच रही है ताजी सब्जियां, बदल रही है Rural Retail की तस्वीर

On: July 30, 2026 11:47 PM
Follow Us:
Wheelocity Rural Commerce Startup

भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में पिछले कुछ समय से बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। हालांकि अब तक भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए ही जाना जाता रहा है।

लेकिन देश की 65% आबादी गांव और छोटे कस्बों में रहती है। ऐसे में इन लोगों को अभी भी ताजी सब्जियों से लेकर रोजमर्रा का सामान खरीदने के लिए पारंपरिक मंडियों और दुकानों में जाना पड़ता है। लेकिन हाल ही में इस पूरे दृश्य में एक बहुत बड़ा बदलाव लेकर आई है Wheelocity Rural Commerce Startup,

इन्होंने एक ऐसा बिजनेस मॉडल तैयार किया है जिसने गांव को ई-कॉमर्स से जोड़ा है। इस स्टार्टअप मॉडल में गांव में इलेक्ट्रिक कार्ट के जरिए सब्जियां और अन्य जरूरत के सामान पहुंचाए जा रहे हैं। अर्थात इन इलाकों मे Wheelocity Rural Commerce Startupn एक सप्लाई चेन बना रहा है ताकि गांव के छोटे व्यापारियों को नई संभावनाएं मिल सके।

क्या है Wheelocity Rural Commerce Startup

Wheelocity Rural Commerce Startup एक टेक्नोलॉजी बेस्ड ई-कॉमर्स कंपनी है, जो गांव और छोटे-छोटे शहरों में मोबाइल ई-कार्ट के जरिए फ्रेश वेजिटेबल, फ्रूट्स और डेली एसेंशियल बेचती है। इस ई-कार्ट को यहां के ही माइक्रो एंटरप्रेन्योर्स चलते हैं। व्हीलोसिटी रूरल कॉमर्स स्टार्टअप इन माइक्रो एंटरप्रेन्योर्स को वाहन, सप्लाई चेन, इन्वेंटरी टेक्नोलॉजी और बिजनेस सपोर्ट उपलब्ध कराती है। जिससे छोटे कस्बों और गांव में यह स्थानीय लोग कम निवेश में अपना खुद का व्यवसाय शुरू करते हैं। लोगों को अब बिना मंडियों में धक्के खाये उनके घरों पर सामान उपलब्ध कराया जा रहा है वह भी एकदम उचित कीमत पर।

Wheelocity Rural Commerce Startup के पीछे का मकसद

  • व्हीलोसिटी का उद्देश्य सिर्फ सब्जियां बेचना नहीं है बल्कि सप्लाई चेन और रिटेल को व्यवस्थित करना है।
  • जैसे कि हर गांव में सब्जियां नहीं उगती, कई बार गांव को दूसरे इलाकों या मंडियां से सब्जियां मंगवानी पड़ती हैं। कीमत और अवेलेबिलिटी की वजह से बाजार में रोज़ उतार-चढ़ाव देखना पड़ता है।
  • इसके अलावा छोटे कस्बों में रोज सब्जी वाला नहीं आता इसलिए सीमित विकल्प मिलते हैं। सप्लाई चेन यहां नियंत्रण में नहीं होती जिसकी वजह से ग्राहकों तक पहुंची हुई सब्जियां खराब हो चुकी होती हैं।
  •  ऐसे में wheelocity ने डिमांड के आधार पर गांव में यह सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि हर गांव और कस्बे के लोगों को बिना उतार-चढ़ाव के नियमित रूप से सब्जियां मिल सके।
  • सबसे खास बात गांव में हर छोटा व्यवसायी खुद का ही ई-कार्ट शुरू कर सकता है जिसमें उनकी मदद खुद Wheelocity Rural Commerce Startup
  •  करती है। आने वाले समय में यह केवल सब्जियां नहीं बल्कि किरण FMGC उत्पादन और डिजिटल सेवाएं भी जोड़ने वाले हैं।

Wheelocity Rural Commerce Startup मॉडल कैसे काम करता है?

  •  Wheelocity रूरल कॉमर्स स्टार्टअप मॉडल में पारंपरिक सब्जी विक्रेता से अलग काम किया जाता है।
  • सबसे पहले कंपनी बड़े स्तर पर किसानों और होलसेल मार्केट से ताजी सब्जियां खरीदती है।
  •  इसके बाद डिस्ट्रीब्यूशन हब तक सामान पहुंचाया जाता है।
  •  लोकल एंटरप्रेन्योर्स को ई-कार्ट उपलब्ध कराए जाते हैं जिससे वे गांव और कॉलोनी में जाकर यह सब्जियां बेच सके।
  •  डिजिटल सिस्टम की मदद से इन्वेंटरी मैनेजमेंट, प्राइसिंग और सप्लाई प्लानिंग को आसान बनाया जाता है ताकि सब्जियां खराब भी ना हो और बिना उनके दाम बढ़े लोगों तक सब्जियां पहुंच जाए।

इससे ग्राहकों को क्या फायदा मिलता है?

  •  Wheelocity रूरल कॉमर्स स्टार्टअप से ग्राहकों तक ताजी सब्जियां और फल पहुंचते हैं।
  •  यहां रोजाना कीमत में उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिलता बल्कि उचित दामों पर सब्जियां पहुंचती है।
  •  लोगों को गांव के पास ही सब्जी खरीदने की सुविधा मिलती है, इससे समय की बचत होती है।
  •  साथ ही यहां क्वालिटी और साफ सफाई में कोई समझौता नहीं किया जाता।
  •  सबसे खास बात यहां सब्जियों के सीमित विकल्प नहीं होते बल्कि भरपूर प्रकार की सब्जियां और नियमित उपलब्धता की गारंटी मिलती है।

Wheelocity Rural Commerce Startup से समाज को क्या मिल रहा है?

  • व्हीलोसिटी केवल रिटेल कंपनी नहीं है बल्कि यह एक एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफार्म भी है। इसकी वजह से उन लोगों को व्यवसाय के अवसर मिल रहे हैं।
  •  जो लोग कम जोखिम वाला छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उन्हें इनकी मदद से लोगों को एक तैयार बिजनेस मॉडल के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।
  • साथ ही सप्लाई की सुविधा और ब्रांड सपोर्ट की गारंटी भी दी जा रही है।
  •  लोगों को टेक्नोलॉजी और बिज़नेस ट्रेनिंग प्रदान की जाती है जिससे वह वेलोसिटी के साथ मिलकर अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं।

भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए Wheelocity Startup क्यों खास है?

आमतौर पर अधिकांश स्टार्टअप शेहरों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं। लेकिन व्हीलोसिटी रूरल कॉमर्स स्टार्टअप अपने गांव को अपना बाजार बनाया है। इसकी वजह से यह ऐसा स्टार्टअप है जो इनोवेशन को गांव के लोगों के लिए समाधान बनाकर पेश कर रहा है। यही वजह है कि निवेशक अब और कॉमर्स, एग्री सप्लाई चेन और हाइपर लोकल डिस्ट्रीब्यूशन जैसे क्षेत्रों में भी दिलचस्पी ले रहे हैं।

हालांकि स्टार्टअप के सामने कई प्रकार की चुनौतियां भी है जैसे कि दूर दराज के गांव तक लॉजिस्टिक की सुविधा रखना, मौसम के अनुसार सप्लाई बनाए रखना, जल्दी खराब होने वाले प्रोडक्ट्स के लिए स्टोरेज की सुविधा तैयार करना। लेकिन फिर भी इट्स रूरल क्षेत्र में ग्राहकों का भरोसा जीता है जिसकी वजह से इस स्टार्टअप को काफी लोकप्रियता मिल रही है।

कुल मिलाकर Wheelocity Rural Commerce Startup एक ऐसा उदाहरण बनकर उभर रहा है जिसने गांव तक ई कार्ट के जरिए ताजी सब्जियां पहुंचने का काम शुरू किया है। यह केवल एक व्यापार मॉडल नहीं बल्कि गांव की तरफ निवेशकों को आकर्षित करने वाला बिजनेस मॉडल भी है

Read More: Who Is Behind Emergent – AI Unicorn In Making भारत के AI स्टार्टअप की कहानी जिसने AI इंडस्ट्री को चौंका दिया!!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment