आज का युवा केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है और जंतर मंतर पर हाल ही में हुई घटना ने इस बात को साबित कर दिया है। Gen Z Claiming The Tents At Jantar Mantar इस टैगलाइन ने पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तूफान मचा रखा है। 20 जुलाई 2026 को पुलिस की भारी कार्यवाही और लाठी चार्ज के बाद कैसे Gen Z ने 24 घंटे के भीतर अपने तंबू दोबारा जंतर मंतर खड़े कर दिए, यह दिखाता है भारत के युवाओं का विरोध प्रदर्शन का नया इतिहास।
कैसे एक मांग एक बड़े जन आंदोलन में बदल गई। यह मांग भारत के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग है। इस मांग के पीछे है शिक्षा नीतियों में बड़े बदलाव की मंशा ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाएं रोकी जा सके हर छात्र को उसका हक मिल सके और इस मोर्चे को सबसे ज्यादा सफल बनाया है भारत की Gen Z ने।
पुलिस का क्रैकडॉउन और Gen Z Claiming The Tents At Jantar Mantar

20 जुलाई 2026 सोमवार को युवाओं ने संसद चलो मार्च का आह्वान किया। यह आवाहन शिक्षा व्यवस्था को बदलने के लिए किया गया था। हालांकि भीड़ इतनी बेकाबु हो चुकी थी कि पुलिस को रोकने के लिए टियर गैस के गोले छोड़ने पड़े और बाद में स्थिती हाथ से निकल जाने की वजह से लाठी चार्ज भी करना पड़ा।
दोपहर 3:30 बजे तक पुलिस ने जंतर मंतर पर एक महीने से चल रहा प्रोटेस्ट खाली करवा दिया। मंच तोड़ दिए गए, तंबू उखाड़ दिए गए। लोगों को लगा कि अब जंतर मंतर खाली हो जाएगा और यह बच्चे अपने घर लौट जाएंगे। लेकिन GenZ ने इस आंदोलन के दौरान अपनी दृढ़ता का अद्भुत परिचय दिया। उन्होंने दोपहर में तहस नहस हो चुके टेंट को रात तक फिर से खड़ा कर दिया।
रातों-रात जंतर मंतर पर पूरे टेंट खड़े हो चुके थे। यहां तक की मोर्चे के दौरान जितनी चप्पलें पड़ी थी उसे भी करीने से सजा दिया, जो यह बताता है कि आखिर इस मोर्चे के दौरान क्या हुआ। मंगलवार 21 जुलाई तक युवाओं ने जंतर मंतर पर अपने हाथों से लाल कपड़े और गद्दे बिछाकर मंच फिर से तैयार कर दिया।
मंच के पीछे फर्स्ट एड के डब्बे और मेडिकल सुविधाओं से जुड़े जरूरी सामना भी रखवाए। कई प्रदर्शनकारी जिन्हें 22 जुलाई 2026 को लाठी चार्ज में चोटें आई वे पट्टियां बांधकर प्रदर्शन स्थल पर वापस आए। हद तो तब हो गई जब इस प्रदर्शन को केवल युवाओं का नहीं बल्कि बड़े-बड़े प्रोफेशनल,सेलिब्रिटी और अन्य पॉलिटिकल पार्टी का भी समर्थन मिलने लगा।
आखिर Gen Z क्या चाहता है?
Gen Z Claiming The Tents At Jantar Mantar साफ दिखता है कि युवा इस बार दबने वाले नही है। हालांकि यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा शुरू किया गया जिसको बाद में लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी अपना चेहरा दिया। लेकिन अब यह एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रूप ले चुका है। इस आंदोलन में छात्रों की मांग है शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, युवाओं को बेहतर रोजगार और बेहतर शिक्षा की गारंटी, साथ ही NEET-UG के पेपर लीक की वजह से आत्महत्या करने वाले युवाओं के परिवारों को 1 करोड़ का मुआवजा।
Gen Z Claiming The Tents At Jantar Mantar आखिर क्या दिखाता है?
कैसे सोमवार दोपहर तक पुलिस ने टेंट उखाड़ फेंकें जंतर मंतर को खाली करवा दिया, लेकिन सोमवार रात तक Gen Z फिर से उसी जगह इकट्ठा हुए फिर से टेंट लगाया, खाने पीने की व्यवस्था की, आंदोलन को फिर चालू कर दिया। यह स्पष्ट दिखता है कि युवाओं को जितना दबाओगे उतना उभरेंगे।
यह युवा नया जज्बा लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार दोपहर तक जंतर मंतर पर सोमवार से 5 गुना ज्यादा भीड़ इकट्ठा होती गई। अब यह प्रोटेस्ट केवल दिल्ली में नहीं बल्कि भारत के हर शहर में हो रहा है।
दिल्ली पुलिस की कार्यवाही से युवा खासा नाराज है। सरकार की चुप्पी अब युवाओं को अब खल रही है। ऐसे में युवाओं का यह जज्बा साफ़ बताता है कि युवा अब किसी भी प्रकार से पीछे नहीं हटेंगे। अब उन्हें निर्णय का इंतजार है ताकि सरकार सामने आकर अकाउंटेबिलिटी ले और शिक्षा मंत्री अपना इस्तीफा दें। साथ ही शिक्षा नीतियों को बेहतर किया जाए। युवाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर दिए जाएं और बेहतर रोजगार के मौके शुरू किया जाए।
Youth Frustration In India: भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं फिर भारत का युवा इतना निराश क्यों है?
क्या Gen Z का भारतीय संस्थाओं से भरोसा उठ रहा है? आखिर क्यों युवा सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं?







