Emergent AI Startup : भारत का AI इकोसिस्टम तेजी से बदल रहा है। नए-नए इनोवेशन हो रहे हैं, OpenAI, Anthropic और Google जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों के बीच अब भारतीय स्टार्टअप AI क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज कर रहे हैं। और इसी कड़ी में बेंगलुरु का एक Emergent AI Startup चर्चा का विषय बन चुका है।
जी हां इस स्टार्टअप ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसके बाद अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कैसे इस कंपनी ने Series C Funding में $130 मिलियन जुटा लिए? कैसे इस कंपनी का वैल्यूएशन 1.5 बिलियन डॉलर पर पहुंच चुका है?
Emergent AI startup ने केवल 1 साल के अंदर ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसकी वजह से यह कंपनी अब आधिकारिक रूप से AI यूनिकॉर्न में शामिल हो चुकी है। इस कंपनी का मकसद केवल अपनी वैल्यूएशन बढ़ाना नहीं बल्कि डेवलपर की मदद करना है। साथ ही उन्हें ऐसी ताकत देना है ताकि वे बिना कोडिंग के भी एप्प बना सकें।
क्या है Emergent AI Startup?
Emergent AI Startup एक AI बेस्ड No Code AI Coding Platform है। यह यूजर को बिना कोडिंग के मोबाइल एप्लीकेशन तैयार करने में मदद करता है। यहां यूजर को केवल अंग्रेजी में प्रॉन्प्ट लिखना होता है और चुटकियों में दिए गए प्रॉन्प्ट के आधार पर वेब और मोबाइल एप्लीकेशन तैयार हो जाती है।
इस AI स्टार्टअप की खास बात यह है कि यहां फ्रंटएंड, बैकऐंड, डेटाबेस और डेप्लॉयमेंट का काम भी यह खुद ही संभालता है। इसी वजह से इसे Engineering Team In Box भी कहा जा रहा है।
Emergent AI Startup : 130 मिलियन डॉलर की फंडिंग क्यों है इतनी बड़ी खबर?
- हाल ही में Emergent AI Startup को $130 मिलियन की फंडिंग हासिल हुई है, जिसकी वजह से इस कंपनी का वैल्यूएशन 1.5 बिलियन डॉलर पहुंच गया।
- इसकी कुल फंडिंग अब 230 मिलियन डॉलर हो चुकी है।
- मतलब पिछले 6 महीने में कंपनी की वैल्यू 5 गुना तक बढ़ चुकी है।
- इसीलिए इस कंपनी को भारत की सबसे तेजी से बढ़ती AI यूनिकॉर्न कंपनी में शामिल कर लिया गया है।
- इस फंडिंग राउंड की पहल Creaegis ने की जबकि Claypond capital, Sentinel Global, Khosla Ventures, Softbank Vision Fund 2, Lightspeed और Y Combinator फंड तो जैसे बड़े-बड़े इन्वेस्टर भी इस फंडिंग राउंड में शामिल थे।
आखिर क्या कारण है कि Emergent AI Startup इतनी तेजी से बढ़ गया है ?
- Emergent AI Startup को फाइनेंसर और इन्वेस्टर का पूरा साथ मिल रहा है।
- यही वजह है कि Emergent AI Startup ने पिछले कुछ समय से तेजी से ग्रोथ हासिल की है। इस कंपनी की मदद से 12 मिलियन से ज्यादा एप्लीकेशन प्लेटफॉर्म बनाए जा चुके हैं।
- इसके 2 लाख से ज्यादा paying कस्टमर हैं।
- 190 देश में इस AI का इस्तेमाल हो रहा है।
- इसकी एनुअल रिवेन्यू रन रेट भी 120 मिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है।
- सबसे खास बात यह है कि इस टूल का इस्तेमाल ऐसे लोग कर रहे हैं जिन्हें कोडिंग नहीं आती।
- मतलब बिना कोडिंग के केवल AI का इस्तेमाल कर APP और WEB जनरेट करने की वजह से इसके यूजर्स दुनिया भर में सबसे ज्यादा हो चुके हैं।
- यही वजह है कि इन्वेस्टर्स को इस कंपनी पर भरोसा हो रहा है और ज्यादा से ज्यादा इन्वेस्टर इसकी ग्रोथ में मदद करना चाह रहे हैं ताकि उनकी खुद की ग्रोथ भी हो सके।
Emergent AI Startup दूसरे और प्लेटफार्म से अलग कैसे हैं?
बाजार में Emergent AI Startup के अलावा भी कई AI कोडिंग टूल मौजूद हैं। जैसे कि Cursor, Replit, Lovable और GitHub लेकिन Emergent AI की स्ट्रेटजी काफी अलग है।
- यह कोड जनरेट नहीं करता बल्कि यह आपको एक बिजनेस लॉजिक प्लान तैयार करके देता है।
- डेटाबेस बनाता है, यूजर इंटरफेस डिजाइन करता है।
- क्लाउड डेप्लॉयमेंट संभालता है और आपको एक प्रोडक्शन रेडी सॉफ्टवेयर देने का काम करता है।
- मतलब यहां बाकी AI कोडिंग टूल्स की तरह प्रोटोटाइप नहीं बल्कि पूरा का पूरा बिजनेस सॉफ्टवेयर मिलता है।
- यही वजह है कि 190 देश में इसका आज उपयोग हो रहा है और इसके पेइंग कस्टमर भी दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं।
Emergent AI startup is इस $130 मिलियन फंड का इस्तेमाल कहां करेगा?
कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि इस 130 मिलियन डॉलर फंड का उपयोग कई बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए किया जाएगा। जैसे कि,
- AI प्रोडक्ट डेवलपमेंट तेज़ करना शुरू किया जाएगा।
- अमेरिका और भारत में नई हायरिंग की जाएगी।
- ग्लोबल एक्सपेंशन किया जाएग।
- इससे ओपन सोर्स AI रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा।
- इसके साथ ही एंटरप्राइज सिक्योरिटी फीचर्स को डेवलप किया जाएगा।
- साथ ही नए छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए AI सॉल्यूशन बनाए जाएंगे।
यह सफलता भारत के AI सेक्टर के लिए कैसे अहम है?
भारत में स्टार्टअप केवल Fintech, Edtech, E Commerce पर ही केंद्रित थे। लेकिन अब भारत ने AI टूल्स में कदम रखा है और Emergent AI Startup इस इकोसिस्टम को और ताकत दे रहा है। यह साबित करता है कि भारत की कंपनियां अब केवल विदेशी तकनीक का उपयोग नहीं कर रही बल्कि भारत में ही नए प्लेटफार्म भी तैयार कर रही है। जो सीधे-सीधे विश्वास स्टार की बड़ी कंपनियों को टक्कर दे रहे हैं।
कुल मिलाकर Emergent AI Startup ने AI सेक्टर में बड़ी-बड़ी कंपनियों को टक्कर देने का निर्णय लिया है। अब यह कई उन्नत फीचर लाने की प्लानिंग कर रही है। हालांकि Emergent के सामने लगातार इनोवेशन करते रहने की, ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने की चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन इमरजेंसी फंड का यदि सही तरीके से उपयोग किया गया तो ग्लोबल कंपटीशन में अपनी पहचान जरूर बना लेगी।








