
भारत का Healthcare Sector काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आजकल कई ऐसे स्टार्टअप शुरू हो चुके हैं जो मेडिकल डिवाइसेज बना रहे हैं। इन मेडिकल डिवाइस की मदद से लोगों की रोजमर्रा की स्वास्थ्य समस्याएं आसानी से सुलझाई जा रही हैं। इन्हीं स्टार्टअप में से एक नाम है ही Heatronics Startup India
यह भारतीय स्टार्टअप कंपनी Medical Great Heat Therapy Device बना रहा है। इस कंपनी का उद्देश्य है बिना दवाइयों के मसल्स के दर्द, जोड़ों के दर्द, पीरियड क्रैंप्स और कमर दर्द जैसी समस्याओं को हल करना। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि Medical Great Heat Therapy Device केवल एक हीटिंग पैड नहीं बना था। बल्कि यह Pain Relieving Technology के क्षेत्र में एक मेडिटेक ब्रांड के रूप में खड़ा हो रहा है। हाल ही में इस कंपनी ने सीड फंडिंग भी हासिल की है। इसी फंडिंग की वजह से आने वाले समय में कई बेहतरीन प्रोडक्ट्स मार्केट में दिखाई देने वाले हैं।
Heatronics Startup India: Heatronics Startup एक हेल्थटेक, मेडटेक स्टार्टअप है। यह एक भारतीय कंपनी है जिसकी स्थापना हरगुन सिंह चावला ने की है। इस कंपनी को मुख्य रूप से मेडिकल ग्रेड हीट थेरेपी और रिकवरी डिवाइस तैयार करने के विजन से खड़ा किया गया है।
कंपनी के द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट hCore ब्रांड के नाम से बाजार में उतारे जा रहे हैं। इस कंपनी का विजन केवल Heat Product ही बनाना नहीं बल्कि साइंटिफिक तरीके से एक परफेक्ट टेंपरेचर से शरीर के दर्द में आराम पहुंचाना है। इसी लक्ष्य के साथ Heatronics Startup इंडिया अलग-अलग प्रोडक्ट भारत के मार्केट को ध्यान में रखते हुए बना रही है और बाजारों में उतार रही है।
Medical Grade Heat Therapy Device कैसे काम करता है ?
Heatronics Startup India मेडिकल ग्रेड हीट थेरेपी डिवाइस तैयार कर रही है, जिससे
- शरीर के कई हिस्सों में सही टेंपरेचर के माध्यम से गर्माहट पैदा की जाती है।
- इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। मसल्स का तनाव कम होता है।
- नसों की अकड़न में राहत मिलती है।
- दर्द की तीव्रता कम होती है।
- शरीर की रिकवरी तेज होती है।
- पीरियड क्रैंप के दौरान राहत मिलती है।
Heatronics Startup India कौन-कौन से डिवाइस बना रहा है?
- Heatronics Startup India हीट थेरेपी डिवाइस बना रहा है, जिसमें अलग-अलग जरूरतों का ध्यान रखा जाता है।
- बैक पेन रिलीफ डिवाइस जो लंबे समय तक ऑफिस में बैठने वाले लोगों के लिए तैयार किया जा रहे हैं।
- गर्दन और कंधों की अकड़न काम करने के लिए नेक और सर्वाइकल पेन रिलीफ डिवाइस तैयार किया जा रहे हैं।
- घुटने और जोड़ों के दर्द से राहत के लिए क्नी और ज्वाइंट पेन डिवाइस बाजार में लाए जा रहे हैं।
- महिलाओं में पीरियड क्रैम्प के दौरान आराम देने के लिए पीरियड पेन रिलीफ डिवाइस तैयार किया जा रहे हैं।
- वहीं ठंड के मौसम में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रखने के लिए फुट वार्मर बनाए जा रहे हैं।
- यह कंपनी ऑफिस प्रोफेशनल, एथलीट, सीनियर सिटीजन और महिलाओं की जरूरत को ध्यान में रखकर अलग-अलग प्रोडक्ट्स तैयार कर रही है।
Heatronics Startup India की सबसे बड़ी खासियत
- Heatronics Startup इंडिया हालांकि बाजारों में हीटिंग डिवाइस ही लांच कर रही है और बाजार में कई हीटिंग पैड्स डिवाइस पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में अक्सर कस्टमर के दिमाग में सवाल आता है कि आखिर ही Heatronics Startup के प्रोडक्ट बाकियों से अलग कैसे हैं?
- कंपनी के अनुसार इनके प्रोडक्ट में ISO 13485 क्वालिटी चेक प्रोडक्ट्स, CDSCO Class B के सारे नियमों का पालन किया गया है।
- हर प्रोडक्ट BIS सर्टिफाइड है। प्रोडक्ट में ऑटो शटऑफ सेफ्टी विकल्प मौजूद है जो ग्राहक को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाता है।
- हर प्रोडक्ट में ऑटोमेटिक टेंपरेचर कंट्रोल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो किसी भी प्रकार की हानि से सुरक्षा प्रदान करती है।
- सबसे खास बात इसके प्रोडक्ट्स Make In India भारत में तैयार किए गए हैं।
Heatronics Startup India सीड फंडिंग
- Heatronics Startup स्टार्टअप इंडिया को हाल ही में 1.8 करोड़ की सीट फंडिंग मिली है।
- इस फंड का प्रयोग इस कंपनी के विस्तार में किया जाएगा
- आने वाले समय में इस कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाई जाएगी।
- मार्केटिंग और ब्रांडिंग हिस्सा मजबूत किया जाएगा।
- डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा ।
- हीट थेरेपी प्रोडक्ट विकसित करने में कंपनी नए कदम उठाएगी।
- मतलब आने वाले समय में यह कंपनी और बेहतर प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी और बेहतर रिसर्च के साथ ग्राहकों की जरूरत का ख्याल रखेगी।
Heatronics Startup India स्पष्ट रूप से दिखाता है कि अब भारत में हेल्थ केयर सेक्टर बेहतर हो रहे हैं। वर्तमान में ही Heatronics Startup India के प्रोडक्ट्स उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर, अमेजॉन, Blinkit ,ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
Heatronics Startup इंडिया ने अब तक हर वर्ष 100% से अधिक टर्न ओवर दर्ज किया है जो साफ रूप से दिखाता है कि यह कंपनी आने वाले समय में Medical Grade Heat Therapy Device की एक विस्तृत श्रृंखला लांच करेगी और जल्द ही भारतीय हेल्थ एक उद्योग की प्रमुख प्लेयर बन जाएगी।
Read more: Neo Group Raises ₹350 Crore: भारत के WealthTech सेक्टर में Neo Group निवेशकों का बड़ा भरोसा!!









