AI की दुनिया अब Chatbot, Image Generator और Coding Assistant तक सीमित नहीं रह गई। इसी AI की दुनिया में नया विस्तार करने का काम आज Vorflux AI Startup कर रहा है।
Vorflux AI Startup कंपनी ने अपने शुरुआती दौर में ही 15 मिलियन डॉलर मतलब 130 करोड़ के आसपास की सीड फंडिंग जुटा ली है। इस फंडिंग में Y Combinator, Peak XV Partners, Powerset, Alliance जैसे बड़े-बड़े इन्वेस्टर्स शामिल हैं। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आखिर Vorflux AI Startup ऐसा क्या करता है जो इतने बड़े इन्वेस्टर्स ने इस कंपनी में इन्वेस्ट करने का फैसला किया है?
आखिर क्या है Vorflux AI Startup?
Vorflux AI सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के लिए एक ‘AI Autopilot’ बनाने की कोशिश कर रहा है। आजकल AI का इस्तेमाल Coding Tools के रूप में किया जा रहा है जिसमें AI को-पायलट की तरह काम करता है। यहां डेवलपर खुद सॉफ्टवेयर डेवलप करता है और यह उसे कोड लिखने, Bug समझने और सजेशन देने में मदद करता है। इसी के उलट Vorflux AI ऐसा सॉल्यूशन लाने की कोशिश कर रहे हैं जहां AI केवल कोड जनरेट ना करें बल्कि सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की पूरी लाइफ साइकिल जनरेट करें। यहां प्लानिंग से लेकर कोडिंग, टेस्टिंग, कोड रिव्यू ,सॉफ्टवेयर अपडेट करने तक का काम AI को करना होगा।
Copilot नही Autopilot बनाएगा Vorflux!!
- Vorflux Startup के संस्थापक Prasanna Sankar का मानना है कि आज AI टूल कोडिंग कर डेवलपर की मदद तो जरूर करते हैं, लेकिन AI का दायरा इससे बहुत ज्यादा है।
- AI की मदद लेने के बावजूद भी डेवलपर को लगातार AI के आउटपुट को देखना पड़ता है। उसे अप्रूव करना पड़ता है और बार-बार प्रोम्प्ट जनरेट करने पड़ते हैं।
- Vorflux AI Startup इसी मॉडल को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। वे एक ऐसा AI एजेंट तैयार कर रहे हैं जो खुद ही एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तरह काम करेगा और इंजीनियर खुद कोडिंग करने और सॉफ्टवेयर बनाने की बजाय बेहतर इन्वेंशन में अपना समय इन्वेस्ट कर पाएंगे।
क्या है Vorflux AI Startup का विजन?
- Vorflux AI Startup एक ऐसा सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट एनवायरमेंट तैयार करना चाहते हैं जहां इंप्लीमेंटेशन प्लान बनाने, कोड चेंज करने, टेस्ट चलाने और काम की समीक्षा करने जैसे सारे टास्क ऑटोमेटेकली हो जाएं।
- इसके बनाए गए AI एजेंट अलग-अलग इंजीनियरिंग टास्क पर काम कर सकते हैं।
- इसके बाद सिस्टम डेवलपर्स के लिए मर्ज़ेबल रिक्वेस्ट तैयार करता है ताकि एक फाइनल सॉफ्टवेयर डेवलप किया जा सके।
- इस स्टार्टअप का उद्देश्य कंपनी के इंजीनियर को रिप्लेस करना नहीं बल्कि इन इंजीनियर को रिपिटेटिव और टाइम कंजूमिंग एक्टिविटी से बचाना है।
- कम्पनी के इंजीनियर जब इस प्रकार के रोजाना की गतिविधियों से समय बचाएंगे तब वे नई तकनीक और क्रिएटिव अप्रोच पर ध्यान दे सकेंगे।
$ 15 मिलियन की फंडिंग क्यों है महत्वपूर्ण?
Vorflux Startup ने शुरुआती चरण में ही 15 मिलियन की सीड फंडिंग जुटा ली है। फंडिंग के पहले राउंड में ही Vorflux Startup में कई बड़े इन्वेस्टर शामिल हुए हैं। यह साफ तौर से दिखाता है कि इस कंपनी को बड़े-बड़े इन्वेस्टर्स का सपोर्ट मिल रहा है। शुरुआती चरण में ही इतनी बड़ी फंडिंग यह भी स्पष्ट करती है कि इन्वेस्टर अब AI Powered Software Development मार्केट में दिलचस्पी ले रहे हैं। आने वाले समय में यह मार्केट तेज़ी से ग्रो भी होगा। आज AI कोडिंग का बाजार भी तेजी से बदल रहा है। ऐसे में जरूरी है कि AI सेक्टर में नए-नए इनोवेशन होते रहें। भविष्य में AI एक को-पायलट की जगह ऑटो पायलट के रूप में काम संभालेगे।
अलग-अलग सेक्टर में Vorflux Startup कैसे उपयोगी होगा ?
- एक सॉफ्टवेयर कंपनी में डेवलपर को कई प्रकार के रिपिटेटिव टास्क करने पड़ते हैं, जैसे कि
- कोड लिखना, बग्स ठीक करना, टेस्टिंग करना, डॉक्यूमेंटेशन करना, कोड रिव्यू करना, रिक्वेस्ट बनाना, एक्जिस्टिंग डाटाबेस को समझना, छोटे-छोटे इंजीनियरिंग टास्क पूरे करना।
- इससे इंजीनियर का समय भी व्यर्थ होता है और वर्क फोर्स भी अलाइनमेंट में नही रहता।
- इनमें से कई सारे काम AI एजेंट आसानी से पूरा कर सकता है।
- Vorflux AI Startup इन्हीं सारे टास्क को अलग-अलग AI एजेंट से सावधानी पूर्वक पूरा करता है और इसके बाद इन सभी को जोड़कर एक फाइनल सॉफ्टवेयर डेवलप कर लेता है।
- जैसे-जैसे सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की मांग बढ़ रही है वैसे-वैसे नए-नए इनोवेशन भी हो रहे हैं, लेकिन स्किल्ड इंजीनियर की संख्या आज भी काफी सीमित है। ऐसे में AI स्टार्टअप का यह नया विजन कंपनियों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।
क्या Vorflux Startup की वजह से जॉब खत्म हो जाएंगे ?
जब से AI अस्तित्व में आया है तब से हर किसी को यही डर है कि यह कर्मचारियों की जॉब खत्म कर देगा। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। यह कर्मचारियों के समय को बचाएगा और उन्हें बेटर ऑपच्यरुनिटी और रोल प्रोवाइड करेगा। AI इंजीनियरिंग टूल्स डेवलपर की जॉब खत्म नहीं करते बल्कि डेवलपर्स के रोल को बदलते हैं। पहले इंजीनियर जहां हर छोटी एक्टिविटी के लिए मैन्युअल सोर्सेस पर निर्भर रहता था वहीं अब AI एजेंट उनका यह काम संभालेंगे। इससे सॉफ्टवेयर इंजीनियर का समय बचेगा और वह क्रिएटिविटी पर ध्यान दे पाएंगे।
Vorflux AI Startup की सबसे बड़ी चुनौती!
- इस स्टार्टअप को भले ही इन्वेस्टर्स का सपोर्ट जरूर मिला है, लेकिन उनके सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं। सबसे पहली चुनौती रिलायबिलिटी की है, तब कहीं जाकर ऑटोमेशन सफल होगा।
- दूसरी चुनौती है सिक्योरिटी की क्योंकि AI एजेंट को अनरिस्ट्रिक्टेड एक्सेस देने से पहले सिक्योरिटी का ध्यान रखना होगा।
- इसके बाद आती है कंपटीशन की चुनौती यदि यह विज़न सफल हो जाता है तो बाकी कंपनियां भी इस प्रकार की कोडिंग एजेंट पर काम करेंगे।
- इसके बाद आता है सबसे महत्वपूर्ण सवाल ह्यूमन ट्रस्ट का जहां यह सबसे बड़ी चुनौती हो जाती है कि AI के सजेशन पर कोई भरोसा करेगा भी या नहीं?
Vorflux Startup एक ऐसे बदलाव को लाने की कोशिश कर रहे हैं जहां AI कर्मचारियों की मदद करेगा और काम END TO END एग्जीक्यूट कर लेगा। हालांकि यह स्टार्टअप अभी शुरुआती दौर में है। शुरुआती दौर में ही इन्होंने $15 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा ली है जिससे इस कंपनी को विस्तार जरूर मिलेगा। अब देखना यह है कि Vorflux AI Startup आने वाले समय में AI और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का बेजोड़ मेल कैसे बनता है?










