
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना रहा है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (IA)केवल Chat Bot या content Writing तक सीमित नहीं रहा। दुनिया भर की बड़ी-बड़ी कंपनियां आज वर्क इकोसिस्टम को बदलने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इसी क्रम में Bhavin Turakhia AI work Platform Neo के साथ टेक मार्केट में उतरे हैं।
करीबन 30 मिलियन डॉलर मतलब 250 करोड़ के शुरुआती निवेश के साथ शुरू किया गया यह प्लेटफॉर्म दावा कर रहा है कि आने वाले समय में ऑफिस के ज्यादातर काम AI Agent के माध्यम से पूरे किए जा सकेंगे। हालांकि Bhavin Turakhia AI work Platform Neo का मकसद केवल प्रोडक्टिविटी बढ़ाना नहीं है बल्कि कर्मचारियों के काम करने के तरीके को बदलना है।
क्या है Bhavin Turakhia AI work Platform Neo
Bhavin Turakhia AI work Platform Neo एक वर्क प्लेटफार्म है जिसे मॉडर्न कंपनियों और प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया जा रहा है। असल में इस प्लेटफार्म का काम केवल AI के रूप में एसिस्ट करना नहीं बल्कि एक इंटेलिजेंट वर्क स्पेस बनाना है जहां AI कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करता है। Neo प्लेटफार्म का लक्ष्य है -कर्मचारियों को बार-बार मैन्युअल टास्क ना करना पड़े बल्की कर्मचारी क्रिएटिव और स्ट्रैटेजिक काम पर ध्यान दें।
मतलब यह वर्कस्पेस को पहले से ज्यादा स्मार्ट और एफिशिएंट बनाना चाहता है, जहां कर्मचारियों पर वर्कलोड कम होगा और वह काम में नयापन और नई स्ट्रेटजी का इस्तेमाल कर सकेंगे जिससे प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी और काम करने का तरीका भी बेहतर होगा।
Bhavin Turakhia AI work Platform Neo का विजन क्या है ?
- Bhavin Turakhia AI work Platform Neo एक ऐसे विजन के साथ तैयार किया है जहां AI केवल टूल नहीं बल्कि एक डिजिटल को-वर्कर बनकर कर्मचारियों के साथ काम करता है।
- Neo प्लेटफार्म का उद्देश्य है AI को वर्कफ्लो का हिस्सा बनना
- ऑफिस की प्रोडक्टिविटी को पहले से ज्यादा बेहतर करना
- टीम कोलैबोरेशन को आसान बनाना
- डिसीजन मेकिंग को तेज करना और रूटिंग टास्क को पूरी तरह से ऑटोमेशन में बदलना।
आखिर कौन है Bhavin Turakhia
Bhavin Turakhia वर्तमान में भारत के सबसे सफल टेक एंटरप्रेन्योर्स में से एक गिने जा रहे हैं। उन्होंने अपने भाई दिव्यांक तुराखिया के साथ मिलकर कई सारी टेक कंपनियां बनाई हैं। डोमेनज़ ईमेल सिक्योरिटी, क्लाउड कम्युनिकेशन, SaaS इंडस्ट्री में भाविन तुराखिया को बहुत गहरा अनुभव रहा है। उन्होंने इंटरनेशनल मार्केट में भी अरबों के बिजनेस खड़े किए हैं और अब भारत में Neo AI प्लेटफार्म के जरिए इकोसिस्टम को बेहतर करना चाहते हैं ताकि वर्कस्पेस बेहतर हो सके। AI कर्मचारियों के काम को ना छीने करें बल्कि AI कर्मचारियों का साथ दे।
Neo AI Work Platform में 30 मिलियन डॉलर का निवेश
Bhavin Turakhia AI work Platform Neo में 30 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट साफ तौर से दिखाता है कि यह कंपनी AI Work Space को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर है। इस 30 मिलियन डॉलर को भाविन तुराखिया अलग-अलग क्षेत्र में इन्वेस्ट करेंगे जैसे कि
- AI रिसर्च
- लार्ज लैंग्वेज मॉडल इंटीग्रेशन
- एंटरप्राइज सिक्योरिटी
- प्रोडक्ट डेवलपमेंट
- ग्लोबल एक्सपेंशन
- इंजीनियरिंग टीम
Bhavin Turakhia AI work Platform Neo प्लेटफार्म क्या करेगा?
Bhavin Turakhia AI work Platform Neo कंपनी के कर्मचारी की जॉब नहीं छीनेगा बल्कि यह कर्मचारियों को मैन्युअल टास्क से बचाएगा। खासकर ऐसे मैन्युअल टास्क जो कर्मचारी को बार-बार करने पड़ते हैं जैसे की ईमेल पढ़ना, मीटिंग्स की समरी बनाना, डॉक्यूमेंट तैयार करना, डाटा सर्च करना, टीम कोऑर्डिनेशन करना, टास्क मैनेजमेंट करना,
Neo AI Work Space कर्मचारियों को इन सभी कामों में मदद करेगा जिससे कर्मचारियों का समय बचेगा और कर्मचारी इसी बचे हुए समय को नई स्ट्रेटजी और क्रिएटिविटी पर खर्च कर सकेंगे।
Neo Workspace प्लेटफार्म का मुकाबला किन से है?
Bhavin Turakhia AI work Platform Neo का सीधा मुकाबला मार्केट में मौजूद बड़ी कंपनियों से है: जैसे कि Microsoft Copilot, Google Workspace AI, Notion AI, Slack AI, Zoom AI Companion
AI work Platform Neo स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए क्यों है जरूरी ?
भारत एक लंबे समय से AI इनोवेशन का केंद्र बनने की कोशिश कर रहा है और पिछले कुछ समय से भारत ने यह जगह हासिल भी कर ली है। भारतीय स्टार्टअप लगातार AI बेस्ड सॉल्यूशन तैयार कर रहे हैं। Bhavin Turakhia AI work Platform Neo इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। क्योंकि यह प्लेटफॉर्म केवल भारतीय बाजार में सीमित नहीं होगा बल्कि ग्लोबल एंटरप्राइज कस्टमर को ध्यान में रखकर तैयार हो रहा है। यदि Bhavin Turakhia Neo में अपने विजन को सफलतापूर्वक लागू कर पाते हैं तो यह प्लेटफॉर्म AI स्टार्टअप इकोसिस्टम में एक बहुत बड़ा ब्रेकथ्रू साबित होगा।
कुल मिलाकर Bhavin Turakhia AI work Platform Neo केवल एक AI सॉफ्टवेयर नहीं है बल्कि यह Digital Workspace होने वाला है। इसमें शुरुआती निवेश में ही 30 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिल जाना साफ तौर से दिखता है कि AI अब केवल एक असिस्टेंट नहीं बल्कि जल्द ही वह वर्कस्पेस का एक इंटीग्रल पार्ट बनने वाला है। भविष्य में यदि भाविन का यह विजन कामयाब होता है तो प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, कस्टमर सपोर्ट, सेल्स, फाइनेंस, HR, इंटरनल कम्युनिकेशन जैसे विभिन्न हिस्सों में AI काम संभालेगा और कर्मचारी स्ट्रेटजी इनोवेशन और क्रिएटिविटी पर ध्यान देंगे।
Neo Group Raises ₹350 Crore: भारत के WealthTech सेक्टर में Neo Group निवेशकों का बड़ा भरोसा!!










