Youth Frustration In India: भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं फिर भारत का युवा इतना निराश क्यों है?

On: July 20, 2026 7:31 PM
Follow Us:
Youth Frustration In India: भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं फिर भारत का युवा इतना निराश क्यों है?

भारत दुनिया का टैलेंट हब कहा जाता है। भारत एक ऐसा देश है जहां यूथ सबसे ज्यादा है। लेकिन Youth Frustration In India आज एक आम समस्या बन चुकी है। टेक्नोलॉजी का क्षेत्र कहिए या स्टार्टअप का, एक्टिंग का क्षेत्र हो या आर्टवर्क का क्षेत्र भारत जैसा टैलेंट कहीं देखने को नहीं मिलता। फिर ऐसा क्या है कि भारत की यूथ निराशा,असुरक्षा महसूस कर रही है।

दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों के CEO भारतीय हैं। बड़े-बड़े स्टार्टअप्स को भारतीय युवा चला रहे हैं । लेकिन फिर भी यह युवा निराशावादी क्यों बनते जा रहे हैं? Youth Frustration In India आज एक ट्रेंड नहीं बल्कि सामाजिक बहस का विषय बन चुका है। आज का युवा किसी एक सरकार, संस्था या किसी एक घटना से नाराज नहीं है।

उनकी नाराजगी है लंबे समय से फैली विभिन्न चुनौतियों से, रोजगार की चुनौतियां, खराब शिक्षा व्यवस्था, बिगड़ी हुई है अर्थव्यवस्था, बढ़ती हुई महंगाई और सोशल मीडिया का दबाव। दिन-ब-दिन युवाओं का फ्रस्ट्रेशन इतना बढ़ता जा रहा है कि ऐसा लगता है एक दिन यह फट जाएगा और उसका परिणाम बहुत बुरा होगा।

क्या Gen Z का भारतीय संस्थाओं से भरोसा उठ रहा है? आखिर क्यों युवा सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं?

आखिर क्यों Youth Frustration In India बढ़ता जा रहा है?

Youth Frustration In India: भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं फिर भारत का युवा इतना निराश क्यों है?
Youth Frustration In India

आज का युवा पुरानी पीढ़ियों से काफी अलग है। आज का युवा केवल नौकरी नहीं चाहता। नौकरी के साथ उसे सम्मान, स्थिरता और बेहतर जीवन भी चाहिए। लाखों छात्र हर साल डिग्री लेकर इंस्टिट्यूट से बाहर निकलते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आवेदन करते हैं, जी-तोड़ मेहनत करते हैं। कुछ निजी नौकरियों, कॉरपोरेट सेक्टर के लिए भी कड़ी तैयारी शुरू करते हैं। लेकिन मेहनत और अवसर के बीच दूरी बढ़ती जा रही है। स्किल और इंडस्ट्री के बीच भी एक खाई का निर्माण होता जा रहा है और यही वजह है कि युवा अब निराशा से घिर रहा है।

टैलेंट हब होने के बावजूद भी भारत का युवा अवसर क्यों नहीं पा रहा?

भारत में हर साल लाखों इंजीनियर, डॉक्टर, मैनेजमेंट ग्रेजुएट, लॉयर, डिग्री लेकर निकल रहे हैं और दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट प्राप्त कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सरकारी भर्ती के लिए भी युवा जमकर तैयारी कर रहे हैं। लेकिन जितनी ज्यादा प्रतिशत में युवा डिग्री लेकर पास हो रहे हैं उतनी नौकरियां नहीं निकल रही। कुछ हजार पदों के लिए करोड़ों आवेदन आते हैं।

कई बार तो ऐसा भी देखा गया है कि छोटे-छोटे पदों पर हाईली एजुकेटेड बच्चे आवेदन कर देते हैं। जिससे साफ पता चलता है कि भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है। कमी है तो अवसर और मांग के भी संतुलन बनाने की। हर युवा को उसके टैलेंट के आधार पर नौकरी देने की नौकरी के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक जीवन और स्थिरता देने की। यही वजह है कि Youth Frustration In India लगातार बढ़ता जा रहा है।

युवाओं के बढ़ती फ्रस्ट्रेशन का आखिर जिम्मेदार कौन है?

  • युवाओं का यह बढ़ता हुआ फ्रस्ट्रेशन असल में केवल सिस्टम की वजह से नहीं है, बल्कि यह कई स्तर पर फैल रहा है।
  • समाज का बढ़ता दबाव, परिवार की अपेक्षाएं, तकनीकी सुविधाओं में रोजाना बदलाव, AI और ऑटोमेशन का असर, करियर को लेकर गाइडेंस की कमी और सफलता की बदलती परिभाषा।
  • भारत जैसे देश में जहां शिक्षा व्यवस्था अब जर्जर हो चुकी है। डिग्री मिलते ही नौकरी की उम्मीद करने वाले बच्चों को जब नौकरी नहीं मिल रही तब वे हताश महसूस करने लगते हैं।
  • सोशल मीडिया पर दिन-दिन दबाव बढ़ता जा रहा है।।आए दिन सोशल मीडिया पर लोगों की सक्सेस स्टोरी देखने को मिलती है जिससे युवाओं में फियर ऑफ़ मिसिंग आउट FOMO बढ़ता जा रहा है।
  •  फाइनेंशियल फ्रीडम को लेकर हर युवा चिंतित रहने लगा है। सोशल मीडिया पर देख-दिखावे की वजह से बड़े-बड़े शौक पालने वाला युवा शौक पूरे ना होने की वजह से भी हताश और निराश होने लगा है।
  • कितने ही टैलेंटेड युवा स्किल होने के बावजूद भी सही अवसर की कमी के चलते गलत कामों में फस जाते हैं और फिर कई बार क्रिमिनल माइंडसेट को कई बार आत्महत्या का निर्णय भी ले लेते हैं।
  • समाज में भी बच्चा जैसे ही 10वीं पास करता है वैसे ही प्लेसमेंट, पैकेज, घर शादी बच्चे इत्यादि का प्रेशर शुरू हो जाता है। ऐसे में youth restoration India about अब बहुत बड़ा हो चुका है।

Youth Frustration In India का समाधान क्या है?

  •  अगर यूथ फ्रस्ट्रेशन को कम करना है तो ठोस बदलाव लाना होगा।
  •  टैलेंट तो भारत में पहले से ही मौजूद है इस टैलेंट को पहचाना होगा।
  •  शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करना होगा और इंडस्ट्रियलिज़्म को बढ़ाना होगा।
  •  सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं को तेज और पारदर्शी बनाना होगा।
  •  युवाओं को उनके स्किल के आधार पर सही रोजगार देना होगा।
  •  10वीं और 12वीं के बाद यूथ को उनके चॉइस के आधार पर सही ट्रेनिंग देनी होगी और सही काउंसलिंग देनी होगी।
  •  लोगों को स्टार्टअप के लिए प्रेरित करना होगा और उसके लिए उन्हें लोन और अन्य सुविधाएं भी प्रदान करनी होगी।
  • समय-समय पर करियर काउंसलिंग और मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग शुरू करनी होगी।
  •  युवाओं से संवाद बढ़ाना होगा ताकि उनकी समस्याओं को सुना जा सके और उस पर सही समय पर कार्यवाही की जा सके।

Youth Frustration In India केवल बेरोजगारी की कहानी नहीं है। यह कहानी है अधूरी उम्मीद, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और सामाजिक दबाव की। सोशल मीडिया ने इस दबाव को और ज्यादा बढ़ा दिया है। ऐसे में भारतीय युवा अन्य देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा टैलेंटेड होने के बावजूद भी गाइडेंस की कमी के चलते हताश और निराश हो जाता है। अगर सही समय पर Youth Frustration In India की समस्या को सुलझा लिया गया तो Youth Power In India की चर्चा हर जगह होगी।

ALSO READ Should Retire Judge Allowed To Join Politics: जानिए लोकतंत्र और न्यायपालिका पर इसका क्या असर पड़ सकता है?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment